शिक्षिका को सरेआम गोली मारने से सनसनी फैली

Edited By Updated: 20 Aug, 2015 09:45 PM

article

बिलासपुर इलाके में एक शिक्षिका को सरेआम गोली मारने की घटना से सनसनी फैल गई। वाक्या बिलासपुर बस स्टैंड का है।

गुड़गांव ( अनिल मनचंदा ) : बिलासपुर इलाके में एक शिक्षिका को सरेआम गोली मारने की घटना से सनसनी फैल गई। वाक्या बिलासपुर बस स्टैंड का है। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर की रहने वाली दीपिका आए दिन की तरह गुरुवार को भी स्कूल के लिए घर से निकली और बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खडी थी। सुबह करीब पौने आठ बजे का वक्त था। इसी दौरान सफेद रंग की पल्सर पर सवार दो नकाबपोश दीपिका के करीब आए और मुआयना करने की बाद फायर खोल दिया। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले दीपिका के सीने में एक और सिर में दो गोली दाग कर हमलावर फरार हो गए। सरेआम हमले से इलाके में अफरा तफरी मच गई।
 
आनन फानन में पीड़िता को नजदीकी रॉकलैंड अस्पताल ले जाया गया, जहां पीड़िता की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने गुड़गांव के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया। वहां दीपिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया है।  
 
.जिंदगी और मौत से जुझ रही दीपिका सिंधरावली स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। गुरुवार की सुबह भी रोजमर्रा की तरह पढ़ाने के लिए घर से निकली थी,लेकिन अपराधियों ने पीड़िता को स्कूल की जगह अस्पताल पहुंचा दिया। पीड़िता पर हमले के पीछे की कहानी तो अबतक समझ में नहीं आई। जानकार इसे प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रहे हैं। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले पर खुल कर कुछ भी बोलने से कतरा रही है।  वह आरपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की योजना को अमलीजामा पहनाने में लगी है।  
  
गुरुवार को गोलियों की आवाज से बिलासपुर थर्रा उठा। शहर अभी पूरी तरह नींद से उठा भी नहीं था कि गोलियों की शोर से सहम गया,लेकिन इस शोर के बीच पीड़िता की आवाज हमेशा के लिए कहीं खामोश न हो जाए इस बात की चिंता सबको सता रही है। ऐसे में देखना होगा कि पुलिस  इस गोलीकांड की गुत्थी को कबतक सुलक्षा पाती है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!