तेजधार हथियारों से युवक पर हमला

Edited By Isha, Updated: 18 May, 2019 11:39 AM

youth attack with sharp weapons

शहर में पुलिस का खौफ बिल्कुल कम होता नजर आ रहा है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि सरेआम जीटी रोड पर हथियार लहराए जाते हैं और एक युवक को सरेबाजार तेजधार

फतेहाबाद (स.ह.): शहर में पुलिस का खौफ बिल्कुल कम होता नजर आ रहा है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि सरेआम जीटी रोड पर हथियार लहराए जाते हैं और एक युवक को सरेबाजार तेजधार हथियारों से बुरी तरह से घायल कर दिया जाता है और फिर वहीं लोग आसानी से हथियार लहराते हुए आसानी से निकल जाते हैं। फतेहाबाद शहर में पिछले लम्बे समय से 2 गुटों में खूनी संघर्ष जारी है।

4 दिन बाद शुक्रवार को फिर दोनों गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। इसके चलते एक गुट का युवक दूसरे गुट के लोगों के हत्थे चढ़ गया और युवक को तेजधार हथियारों से गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को पुलिस और आस-पड़ोस के लोगों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मैडीकल रैफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरु नानकपुरा निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ मीट मार्कीट के पास से अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। विजय ने आरोप लगाया कि इसी दौरान एक विशेष समाज के कुछ लोग तेजधार हथियार लहराते हुए आए और उस पर हमला बोल दिया और उसके पेट में चाकुओं से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विजय ने आरोप लगाया कि उसके साथी को वह लोग उठाकर अपने साथ ले गए।  विजय को गंभीरावस्था में नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे अग्रोहा रैफर कर दिया गया।

12 मई को भी हुआ था दोनों गुटों में संघर्ष
लोकसभा चुनाव के दिन वाल्मीकि चौक पर दोनों समुदाय के बीच में संघर्ष हुआ था, जिसमें दोनों तरफ से गाडिय़ों पर ईंट पत्थर बरसाए गए थे और हवाई फायर करने के भी आरोप लगे थे। इस मामले से पुलिस ने कोई सीख नहीं ली और दोनों गुटों के संघर्ष को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। 5 दिन बाद फिर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। गुरु नानकपुरा निवासी विजय ने बताया कि वह एक समुदाय के लोगो के साथ रहता है, जिस कारण दूसरे समुदाय के लोगों ने उस पर हमला किया है।

मीट मार्कीट में जो झगड़ा हुआ है उसकी तफ्तीश की जा रही है। विजय अग्रोहा मैडीकल में दाखिल है, जहां पुलिस उसके बयान लेने गई है। विजय के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा और शहर में दहशत फैलाने या कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
    -निहाल सिंह, कार्यवाहक  एस.एच.ओ., फतेहाबाद।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!