आज देश विकास के नए आयाम छू रहा : जोड़ा

Edited By Deepak Paul, Updated: 15 Jul, 2018 05:56 PM

touching new dimensions of development added

भारतीय जनता पार्टी ओ.बी.सी. मोर्चा एवं विधि विभाग के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता प्रवीन जोड़ा ने शनिवार को विचार आश्रम मंदिर के प्रमुख संत विचार सेवा नंद जी महाराज, संत ध्यान प्रेमानंद एवं संत विज्ञान प्रेमानंद से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद...

फतेहाबाद(ब्यूरो): भारतीय जनता पार्टी ओ.बी.सी. मोर्चा एवं विधि विभाग के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता प्रवीन जोड़ा ने शनिवार को विचार आश्रम मंदिर के प्रमुख संत विचार सेवा नंद जी महाराज, संत ध्यान प्रेमानंद एवं संत विज्ञान प्रेमानंद से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। जोड़ा ने संतों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया एवं केंद्र सरकार की 4 सालों की उपलब्धियों की पुस्तिका भेंट की। जोड़ा ने इस दौरान कहा कि कांगे्रस के 60 साल के शासनकाल में देश में इतना विकास नहीं हुआ जितना कि भाजपा सरकार ने अपने 4 साल में करके दिखाया है। 

उन्होंने बताया कि 4 साल के अंदर भाजपा सरकार ने कई गुणा अधिक विकास कार्य करके यह जता दिया है कि देश के नागरिकों का अगर कोई पार्टी भला चाहती है तो वह केवल भाजपा ही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल सफेद कपड़ों में एक संत की भांति सात्विक जीवन व्यतीत करते हुए निरंतर देश व प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसकी बदौलत आज देश व प्रदेश विकास के नए आयामों को छू रहा है। इस अवसर पर पूज्य संतों ने भी विकास कार्यों एवं भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरैंस नीति की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा अगले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के लिए जीत का आशीर्वाद दिया। 

इस अवसर पर भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अधिवक्ता पूर्ण चंद शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सीनियर अधिवक्ता संत कुमार टुटेजा, भाजपा नगर मंडल के महामंत्री शम्मी ढींगड़ा, अधिवक्ता अनिल सोलरा एवं अधिवक्ता विकास खटक भी मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!