बारिश के बाद अधिकतम तापमान में हुई 5 डिग्री की बढ़ौतरी

Edited By Isha, Updated: 22 Jun, 2019 11:27 AM

maximum 5 degree increase after rain

क्षेत्र में सोमवार रात्रि से मंगलवार दोपहर तक चली बारिश व बूंदाबांदी के कारण तापमान में 12 डिग्री तक की गिरावट आई थी। इसके बाद तापमान फिर बढ़ते हुए 38 डिग्री तक पहुंच गया। 2-3 दिन गर्मी से मिली

टोहाना (विजेंद्र) : क्षेत्र में सोमवार रात्रि से मंगलवार दोपहर तक चली बारिश व बूंदाबांदी के कारण तापमान में 12 डिग्री तक की गिरावट आई थी। इसके बाद तापमान फिर बढ़ते हुए 38 डिग्री तक पहुंच गया। 2-3 दिन गर्मी से मिली राहत के बाद अब दोबारा गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि क्षेत्र में सोमवार रात्रि से शुरू हुआ बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला मंगलवार दोपहर तक जारी रहा। सोमवार से पहले क्षेत्र का तापमान 45 डिग्री के आसपास चल रहा था जो बारिश और बूंदाबांदी के कारण गिरकर 33 डिग्री सैल्सियस तक रह गया। फिर चढऩे लगा है तापमान बारिश और बूंदाबांदी का यह सिलसिला खत्म होने के बाद शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया। वहीं मंगलवार को जो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री था वो शुक्रवार को बढ़कर 29 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया।

27 जून तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
रियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. राजसिंह ने बताया कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार क्षेत्र में 27 जून तक इसी प्रकार गर्मी में बढ़ौतरी होती रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सैल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में 27 जून को बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आने की संभावना है और 28, 29 जून को अच्छी बारिश की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!