Edited By kamal, Updated: 24 May, 2019 11:02 AM
सिरसा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के परिणाम चौकाने वाले रहे। सबसे अधिक चौकाने वाले परिणाम फतेहाबाद जिले में...
फतेहाबाद: सिरसा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के परिणाम चौकाने वाले रहे। सबसे अधिक चौकाने वाले परिणाम फतेहाबाद जिले में आए। फतेहाबाद की तीनों विधानसभा सीटों पर ‘कमल’ की जबरदस्त वापसी हुई। वहीं फतेहाबाद से सबसे अधिक जीत का मार्जन मिला जो कि 75896 मतों से भाजपा प्रत्याशी विजयी हुई। फतेहाबाद से मिली इस अभूतपूर्व जीत ने सभी विपक्षी दलों के पसीने छुड़ा दिए। रतिया में पहले कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर पूरी टक्कर देते रहे।
लेकिन शहर और घग्घर के इधर वाले गांव खुलने से कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी से पिछड़ गए और रतिया में भी भाजपा प्रत्याशी 39682 मतों से विजयी हुई। रतिया में माना जा रहा था कि मुकाबला टफ है, लेकिन एकतरफा मुकाबले ने रतिया में भी कांग्रेसियों को सकते में डाल दिया। टोहाना संसदीय क्षेत्र में शुरूआती दौर में कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर लीड में रहे, लेकिन दोपहर बाद 10वें राऊंड के बाद अशोक तंवर की लीड टूट गई और भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल टोहाना से 8868 मतों से विजयी हुई।
इन परिणामों में सबसे अधिक चौकाने वाली बात यह रही कि इनैलो व जजपा के गढ़ कहे जाने वाले फतेहाबाद जिले में दोनों पार्टियां अपनी जमानत नहीं बचा पाई और 20 हजार का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। इन परिणामों ने जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह के गढ़ टोहाना में ऐसी सेंध लगाई कि जेजेपी वहां पर तीसरे स्थान पर रही और मात्र 15387 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा इनैलो फतेहाबाद जिले में चौथे नम्बर पर रही। इनैलो की यह सबसे बरी हार है।
फतेहाबाद जिले के तीनों विधानसभा हलकों से भाजपा प्रत्याशी को 124446 मतों की लीड मिली है। फतेहाबाद जिले में दूसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर रहे और तीसरे स्थान पर जेजेपी तथा चौथे स्थान पर इनैलो रही। 2014 के लोकसभा चुनावों में इनैलो प्रत्याशी की जीत हुई और उसे फतेहाबाद विधानसभा हलके से मात्र 525 मतों की लीड मिली थी और रतिया में इनैलो प्रत्याशी चरणजीत की लीड 1919 मतों की थी और टोहाना में इनैलो प्रत्याशी की हार हुई थी और कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे थे। हालांकि इनैलो प्रत्याशी की अन्य विधानसभा हलकों से जीत हुई थी और चरणजीत रोड़ी 115736 मतों से विजयी हुए थे।
किस पार्टी को कितने-कितने वोट मिले
विधानसभा हलका प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत लीड मार्जन
फतेहाबाद सुनीता दुग्गल भाजपा 117443 75896
अशोक तंवर कांग्रेस 41547
चरणजीत रोड़ी इनैलो 5160
निर्मल मल्हड़ी जेजेपी 6578
रतिया सुनीता दुग्गल भाजपा 89994 39682
अशोक तंवर कांग्रेस 62541
चरणजीत रोड़ी इनैलो 3102
निर्मल मल्हड़ी जेजेपी 8470
टोहाना सुनीता दुग्गल भाजपा 71409 8868
अशोक तंवर कांग्रेस 50312
चरणजीत रोड़ी इनैलो 6734
निर्मल मल्हड़ी जेजेपी 15387