रहस्मयी हालात में प्रेमी जोड़े की मौत, लड़की के घर लटकते मिले शव (watch pics)

Edited By Updated: 21 Apr, 2016 01:05 PM

couple killed in mysterious circumstances the girls house the bodies were found hanging

गांव हिजरावां खुर्द में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां प्रेमी जोड़े का शव लड़की के घर के पीछे बने ट्यूबवेल के कमरे में लटका मिला। घटना गुरुवार सुबह की है। लड़के की पहचान हिजरावां कलां निवासी विजय (21) के रुप में हुई है। लड़के के पिता ने...

फतेहाबाद: गांव हिजरावां खुर्द में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां प्रेमी जोड़े का शव लड़की के घर के पीछे बने ट्यूबवेल के कमरे में लटका मिला। घटना गुरुवार सुबह की है। लड़के की पहचान हिजरावां कलां निवासी विजय (21) के रुप में हुई है। लड़के के पिता ने अॉनर किलिंग का आरोप लगाते हुए बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की है। दोनों एक क्लास में पढ़ते थे। 

 
जानकारी के अनुसार जब सुबह लड़की के परिजनों द्वारा ट्यूबवेल का कमरा खोला तो लड़की व लड़के का शव लटका हुआ था। लड़के के पिता का कहना है कि उनका लड़का हर सुबह 4 बजे सैर करने के लिए जाता था। वह अपने पिता का फोन साथ लेकर जाता था। मोबाइल लड़के के पास मिला है। वहीं लड़की के पास भी मोबाइल मिला है।
 
 
लड़के के पिता भगवान दास ने अॉनर किलिंग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जहां दोनों के शव लटके हुए थे, उस कमरे की उंचाई बहुत कम थी। ऐसे में फांसी की संभावना कम है।
 
 
भगवान दास ने सी.एम.ओ को लिखित में बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम करने की अर्जी दी है। पुलिस ने विजय के पिता की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!