मतगणना एजैंट ‘बूथ स्मार्ट’ के रूप में काम करें : प्रदेशाध्यक्ष

Edited By kamal, Updated: 22 May, 2019 10:26 AM

counting agent should work as  booth smart  state president

कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा...

रतिया(झंडई): कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व सिरसा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर विशेष वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक जरनैल सिंह, राजू लाली, सुखपाल महमदकी, सोनू जैन, बीबो इंदौरा, मंगतराम लालवास, देव राज हड़ौली, सुरजीत ओड, जग्गू मिस्त्री, अंग्रेज लाली, प्रमोद कक्कड़, सुरेश झाम्ब, ज्ञान चंद चोपड़ा, दर्शन गिल, गुरदीप गिल, गुरदीप चहल आदि उपस्थित थे।

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए, तत्पश्चात प्रदेशाध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में 21वीं सदी की नई क्रांति लाने में स्व. राजीव गांधी का विशेष योगदान रहा है और इन्होंने न केवल देश के युवाओं के 18 वर्ष पूरे होने पर मत डालने का अधिकार दिलवाया है, बल्कि पंचायती व सूचना क्रांति का भी परचम फहराया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लोकसभा चुनावों को लेकर उत्साह बढ़ाया और कहा कि एग्जिट पोल को लेकर मात्र भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं।

जबकि वास्तविकता यह है कि युवाओं द्वारा कांग्रेस के प्रति की गई मेहनत का ही 23 मई को विशेष परिणाम मिलने वाला है। उन्होंने पोङ्क्षलग एजैंट को ‘बूथ स्मार्ट’ का नाम देते हुए कहा कि वह प्रत्येक बूथ की मतगणना को लेकर सतर्क रहें और ई.वी.एम. व वी.वी.पैट का विशेष मिलान अवश्य करवाएं। इस कार्यक्रम में प्रमुख कार्यकत्र्ता कुलदीप सिंह, साधू सिंह, सुरेश झांब, ओमप्रकाश खाई, तेजा सिंह महमड़ा, जयवीर भरपूर, साहब राम अलीका, जगविन्द्र काका, सतपाल सहनाल व अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

इनैलो व जजपा को कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए : तंवर
रतिया(झंडई):
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं सिरसा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डा. अशोक तंवर ने रतिया में पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए कहा कि देश में भ्रांतियां फैलाने वाला एग्जिट पोल भाजपा को बाहर जाने का रास्ता दिखाएगा और हरियाणा में कांगे्रस के पक्ष में ही परिणाम आएंगे। प्रदेशाध्यक्ष ने इनैलो व जजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में उपरोक्त दोनों पार्टियां ही अपना अस्तित्व खो चुकी हैं और उनकी राय है कि हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले ही इन दोनों पार्टियों के नेताओं को अपनी पार्टी को कांग्रेस में ही विलय कर लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा की 6-7 सीटों पर कांग्रेस का कड़ा मुकाबला है, जबकि सिरसा सीट पर वह अच्छे मतों से जीतकर ही लोकसभा में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि सिरसा संसदीय क्षेत्र के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाकर न केवल कांग्रेस की बढ़त बनाई है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी अपनी स्थिति को मजबूत किया है।

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक जरनैल सिंह, मंगत राम लालवास, सुखपाल महमदकी, राजू लाली, सोनू जिंदल, गुरदीप गिल, देव राज हड़ौली, अंग्रेज लाली, जग्गू मिस्त्री, दर्शन गिल, ज्ञान चंद नंबरदार, बीबो इंदौरा व अन्य कार्यकत्र्ता भी साथ उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!