धोखे से ए.टी.एम. कार्ड बदलकर निकाले 82 हजार

Edited By Deepak Paul, Updated: 17 Jan, 2019 12:54 PM

atm by fraud replacement card changed 82 thousand

भारतीय स्टेट बैंक के ए.टी.एम. कक्ष से अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक व्यक्ति का ए.टी.एम. कार्ड धोखे से बदलकर उसके खाते 82,000 रुपए निकालने का मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी व चोरी की शिकायत सिटी थाना पुलिस को की गई...

फतेहाबाद (मदान): भारतीय स्टेट बैंक के ए.टी.एम. कक्ष से अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक व्यक्ति का ए.टी.एम. कार्ड धोखे से बदलकर उसके खाते 82,000 रुपए निकालने का मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी व चोरी की शिकायत सिटी थाना पुलिस को की गई और पुलिस ने ओम प्रकाश निवासी गांव भोडिय़ा बिश्नोइयान की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ओम प्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह गांव भोडिय़ा बिश्नोइयान का स्थायी निवासी है और हाल ही में वह बीघड़ रोड पर स्थित डाक्टर धूडिय़ा वाली गली में रहता है। उसका भारतीय स्टेट बैंक का खाता है जिसका ए.टी.एम. भी जारी है। बीते दिन उसने अपने बेटे संकल्प को ए.टी.एम. से 4000 रुपए निकलवाने के लिए भेजा था। जब संकल्प जी.टी. रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ए.टी.एम में पहुंचा तो मशीन से पैसे नहीं निकल रहे थे। ए.टी.एम. में खड़े अज्ञात युवक ने उसके बेटे को पैसे निकालकर दे दिए और उसी समय धोखे से ए.टी.एम. कार्ड बदल लिया।

शिकायत में आगे बताया गया कि अगली सुबह वह जब खुद भारतीय स्टेट बैंक की अनाजमंडी शाखा के बाहर ए.टी.एम. से पैसे निकलवाने गया तो पैसे नहीं निकले। जिस पर वह अंदर बैंक में पता करने गया तो उसे पता चला कि गत 14 जनवरी को पहले उसके ए.टी.एम. से 20,000 व उसी दिन 16,000 भी निकाले गए हैं। उसी दिन 28,000 व 12,000 की राशि किसी अन्य खाते में ट्रांसफ र की गई, फि र 15 जनवरी को ए.टी.एम. से 6000 रु पए की राशि निकाली गई। इस तरह करके अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से कुल 82,000 रुपए धोखाधड़ी से निकाल लिए।

पुलिस को सी.सी.टी.वी. का सहारा

मामले का पटाक्षेप करने के लिए पुलिस को अब बैंक के ए.टी.एम. कक्ष में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे का सहारा है। सी.सी.टी.वी. को देखकर ही आरोपी का पता लग सकता है।

मामले की जांच शुरू

पीड़ित को धोखाधड़ी व चोरी बाबत पता चलने पर इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को करते हुए पैसे बरामद करवाने व आरोपी के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ  धारा 379 व 420 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!