Edited By Shivam, Updated: 16 Apr, 2019 12:37 PM
गांव बादलगढ़ के एक युवक ने पत्नी पर एक अन्य युवक के साथ मिलकर उनकी 2 बेटियों को जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित पति मक्खन सिंह की शिकायत पर उसकी पत्नी के अलावा गांव के सत्तू पुत्र मंगा सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास के अलावा...
रतिया (झंडई): गांव बादलगढ़ के एक युवक ने पत्नी पर एक अन्य युवक के साथ मिलकर उनकी 2 बेटियों को जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित पति मक्खन सिंह की शिकायत पर उसकी पत्नी के अलावा गांव के सत्तू पुत्र मंगा सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास के अलावा बहला-फुसला कर ले जाने का मामला दर्ज किया है।
शिकायतकत्र्ता ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। पीछे से ही उसकी पत्नी दोनों बच्चियों को साथ लेकर गांव के ही सत्तू के साथ कहीं चली गई। आरोप लगाया कि उक्त दोनों ने मिलकर कुछ दिन बाद ही दोनों लड़कियों को कपड़े आदि से मुंह बांध कर और उनके गले में रस्सी डाल कर गांव के बाहर फैंक कर भाग गए। दोनों ने षड्यंत्र के तहत उसकी दोनों बच्चियों को मारने का प्रयास किया था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता से ही न केवल शिकायतकत्र्ता की पत्नी तथा उसके सहयोगी के खिलाफ हत्या प्रयास व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।