Edited By Deepak Paul, Updated: 27 May, 2018 10:12 AM
केंद्र सरकार के 4 साल पूरे होने पर 11 जून तक जिलाभर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी की अभी तक की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा जाएगा। ये कार्यक्रम शनिवार से आरंभ हो गए हैं। बनगांव में जिलाध्यक्ष वेद फूलां के नेतृत्व में...
फतेहाबाद(ब्यूरो): केंद्र सरकार के 4 साल पूरे होने पर 11 जून तक जिलाभर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी की अभी तक की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा जाएगा। ये कार्यक्रम शनिवार से आरंभ हो गए हैं। बनगांव में जिलाध्यक्ष वेद फूलां के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी की उपलब्धियां गिनवाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 16,850 गांवों में बिजली पहुंचाने का काम किया है।
सरकार ने इन 4 वर्षों में जन धन योजना के माध्यम से 31 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले हैं। 40 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस कनैक्शन दिए गए हैं। यह रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रीतम शर्मा, राजेंद्र भाटिया, राम सिंह मांजू, कृष्ण जेवलिया, प्रताप जाजड़ा, कमल चौधरी, राकेश भाम्भू, राजेंद्र, सतवीर जीतू, मंजीत शर्मा, राजकुमार पूनिया, महावीर जेवलिया, सुरेंदर रणवा, मदन लाल सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।