निगमायुक्त ने गठित की दो कमेटियां

Edited By kamal, Updated: 06 Apr, 2019 10:06 AM

the two committees formed by the corporation

सीवरमैन को जबरन सीवर लाइन में उतारने के मामले में नगर निगम कर्मचारियों के आंदोलन...

फरीदाबाद(ब्यूरो): सीवरमैन को जबरन सीवर लाइन में उतारने के मामले में नगर निगम कर्मचारियों के आंदोलन को तेज करने की धमकी के बाद नगर निगम प्रशासन की आंखें खुली हैं। पार्षदों व कर्मचारी नेताओं को बुलाकर निगमायुक्त ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद दो कमेटियों का गठन किया। यह जानकारी  नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने दी।


निगम प्रशासन की ओर से निगमायुक्त अनीता यादव, निगम की मेयर सुमन बाला, वरिष्ठ उपप्रधान देवेन्द्र चौधरी, मुख्य अभियंता डीआर भास्कर सहित एक दर्जन से अधिक पार्षद उपस्थित थे। जबकि कर्मचारी यूनियन की ओर से नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, जिला सचिव नानकचंद खैरालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर, सीवरमैन यूनियन के प्रधान सुभाष फेटमार, सचिव विनोद घरोड़ा, कोषाध्यक्ष प्रदीप चावरिया, वरिष्ठ नेता गुलाब सिंह, सतपाल मेंढवाल आदि उपस्थित रहे।

निगमायुक्त ने सीवर कर्मचारियों की मांगों, तमाम समस्याओं के समाधान हेतु 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे सीवरमैन यूनियन को बातचीत के लिए बुलाया है तथा दोपहर एक बजे निगम महापौर की अध्यक्षता में वरिष्ठ उपमहापौर व मुख्य अभियंता की देख-रेख में निगम कर्मचारी नेताओं एवं पार्षदों के बीच बैठक होगी। वहीं आज नौवें दिन भी सीवरमैन कर्मचारियों का धरना जारी रहा।
 

कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा से राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व सीवरमैन कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुभाष फेटमार ने कहा कि यदि शिव दुर्गा विहार में प्राईवेट कम्पनी में काम करते हुए जहरीली गैस से मारे गए मजदूरों को न्याय नहीं मिला।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!