Edited By Punjab Kesari, Updated: 27 Dec, 2017 06:52 PM
फरीदाबाद के जिला जेल नीमिका में कैदी से मिलने गई एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप जेल की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही पर लगा है। मामले की जानकारी पाते ही जेल प्रशासन के साथ-साथ बल्लभगढ़ सदर...
फरीदाबाद(अनिल राठी):फरीदाबाद के जिला जेल नीमका में कैदी से मिलने गई एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ रेप करने वाला आरोपी जेल की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही है। मामले की जानकारी पाते ही जेल प्रशासन के साथ-साथ बल्लभगढ़ सदर थाना की पुलिस जांच में जुटी है। जेल प्रशासन का कहना है कि विभागीय जांच शुरू कर दी गई और जेल में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जांच के बाद आरोपी सिपाही पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता मर्डर केस में सजा काट रहे अपने देवर से मिलने के लिए जेल गई थी। उसने बताया कि जेल में तैनात वर्दी वाला कर्मचारी उसे देवर से मुलाकात करवाने के बहाने साथ ले गया। जेल में ही सुनसान जगह पर उसके साथ रेप कर दिया। महिला ने कहा वह उसका नाम नहीं जानती लेकिन सामने अाने पर उसे पहचान लेगी। सिपाही द्वारा छेड़छाड़ की घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया।
जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर महिला लीगल एडवाइजर के सम्मुख बयान करा अारोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी कर्मचारी की शीघ्र ही पहचान करके गिरफ्तार कर लिया जाएगा।