शादी की आड में बेचने का लगाया आरोप, मदद के बहाने लूटते रहे अस्मत

Edited By Updated: 06 Oct, 2015 09:02 PM

put in charge of selling the guise of marriage on the pretext of helping to rape

एक युवती ने अपने पिता और अन्य परिजनों पर शादी करने की आड़ में उसे बार-बार बेचने का आरोप लगाया है।

फरीदाबाद, (रजत): एक युवती ने अपने पिता और अन्य परिजनों पर शादी करने की आड़ में उसे बार-बार बेचने का आरोप लगाया है। इसके अलावा दो युवकों ने मदद करने का झांसा देकर युवती को अपने घर में बंधक बना लिया। जहां आरोपी उसके साथ लगातार बलात्कार करते रहे। इससे पीड़िता गर्भवती हो गई। पिछले दिनों पीड़िता किसी तरह भाग कर यहां अपनी एक परिचित महिला के पास पहुंच गई। जिसने उसे अस्पताल में दाखिल करवा दिया। पीड़ित ने यहां एक बच्ची को जन्म दिया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। समाचार लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। 

राजस्थान के गांव मथुरा हेड़ा में रहने वाली एक महिला ने अपने परिवार वालों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने रूपए लेकर उसकी दो बार शादी की। यहां संत नगर निवासी दूसरे पति से विवाद होने के बाद वह यहीं पर रह कर कंपनी में काम कर रही थी। करीब एक साल पहले उसकी भाभी ने उसे फोन कर बहाने से राजस्थान बुला लिया। वहां जाने पर उसकी भाभी उसे जबरन एक कार में बैठा कर कुछ लोगों के साथ भेज दिया। वह लोग उसे अपने घर ले गए। उनका कहना था कि उन्होंने उसे खरीदा है। भागने का प्रयास करने पर आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया। उसी दौरान एक दिन दो युवक मदद करने का झांसा देकर उसे आरोपियों के घर से निकाल कर ले गए। इन दोनों ने उसे एक मकान में बंधक बना लिया और लगातार उसे अपनी हवस का शिकार बनाने लगे। जिससे वह गर्भवती हो गई। पिछले दिनों मौका मिलते ही वह घर की दीवार फांद कर भागने में कामयाब हो गई। एक युवक की मदद से वह यहां इंद्रा नगर निवासी अपनी परिचित सीमा के पास पहुंच गई। उसकी हालत को देख कर सीमा ने उसे अस्पताल में दाखिल करवा दिया। जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बीके अस्पताल में दाखिल होने का पता चलने पर उसके परिजन यहां पहुंच गए और उसे जबरन ले जाने का प्रयास करने लगे। पीड़िता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। स्थानीय पुलिस की सूचना पर राजस्थान पुलिस यहां पहुंच गई। मामले की छानबीन की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!