Edited By Updated: 20 Feb, 2016 04:51 PM
जाट आरक्षण के मामले को लेकर शनिवार को सडक जाम करने वालों व पुलिस प्रशासन के बीच घंटों तक लुका छुपी का
होडल (मधुसूदन): जाट आरक्षण के मामले को लेकर शनिवार को सडक जाम करने वालों व पुलिस प्रशासन के बीच घंटों तक लुका छुपी का खेल चलता रहा। सडक जाम करने वालों ने राजमार्ग के अलावा अन्य सडक मार्गोंं पर जाम लगाने का कई बार प्रयास किया, लेकिन पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की मुस्तैदी के चलते जाम लगाने में असफल रहे।
ग्रामीणों ने गांव बेढा पट्टी के निकट होडल खाम्बी सडक मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। उसके बाद कुछ युवाओं ने डबचिक मोड के निकट जाम लगाने का प्रयास किया। जाम लगाने की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रताप सिंह व डीएसपी भगतराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने जाम लगाने वाले लोगों को समझा कर घरों को रवाना कर दिया।
उसके बाद कुछ ग्रामीण हसनपुर चौक पहुंच गए और राजमार्ग पर वाहनों को रोकने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलते ही दोनों अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने लोगों को समझा कर उनकी मांगों के बारे में जानकारी ली। लोगों ने उन्हें राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि रोहतक में शांतिपूर्ण तरीके के धरना प्रदर्शन करने कुछ लोगों की मौत हो गई, इस मामले की जांच कराई जाए ओर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने भाजपा सांसद राजकुमार सैनी को बर्खास्त किए जाने की मांग भी की।