ढाबा जंक्शन को नजरअंदाज कर गए अधिकारी

Edited By Deepak Paul, Updated: 12 Feb, 2019 11:53 AM

officials ignored dhaba junction

रिहायशी क्षेत्र में चल रही कमर्शियल गतिविधियों को सील करने पहुंचे अधिकारियों ने जानबूझ कर ढाबा जंक्शन को नजरअंदाज कर दिया...

फरीदाबाद (पूजा शर्मा): रिहायशी क्षेत्र में चल रही कमर्शियल गतिविधियों को सील करने पहुंचे अधिकारियों ने जानबूझ कर ढाबा जंक्शन को नजरअंदाज कर दिया। हालांकि कुछ अधिकारी यह नहीं समझ पा रहे थे कि इस निर्माण को आखिर क्यों सील नहीं किया जा रहा। इस मामले में जब अधिकारियों से जबाब मांगा गया तो वे भी कोइ संतुष्टिजनक उत्तर नहीं दे पाए। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान अधिकारी पिक एंड चूज की नीति पर चलते हुए नजर आए। कई जगह अधिकारियों के बीच तालमेल का अभाव भी नजर आया। वहीं धर्मा ढाबा को लेकर भी नगर निगम अधिकारी नरम रुख अपना रहे थे परंतु पुलिस अधिकारी की सख्ती के चलते उनकी एक न चली और धर्मा ढाबे में तोडफ़ोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक बने ढाबा जंक्शन पर आज सीलिंग करने पहुंचे अधिकारियों का नरम रुख नजर आया और अधिकारी इसे बिना सील किए ही आगे बढ़ गए। यह नजारा देख दस्ते में शामिल ही कुछ अधिकारी असमंजस में नजर आए कि आखिर इस ढाबे पर कार्रवाई न करने का क्या कारण है। एक तरफ अधिकारी व्यापारियों के संस्थानों को सील करने को लेकर अडिग नजर आए और लाख विरोध के बावजूद टस से मस नहीं हुए वहीं ढाबा जंक्शन पर कार्यवाही न करना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

व्यापारियों ने इस मामले में अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, ढाबा जंक्शन पर पूर्व निगमायुक्त मौहम्मद शाईन के आदेशों पर तोडफ़ोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया जा चुका है। इसके बावजूद तोडफ़ोड़ के बाद ढाबा जंक्शन पर पुन: निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया। विशेष बात यह भी है कि उक्त ढाबे का मुख्य गेट राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर खुलता है जोकि नियमों के खिलाफ है। इसके बावजूद भी अधिकारियों द्वारा उक्त ढाबे पर कार्रवाई न करना कई सवाल खड़े कर रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि मिलीभगत के चलते ढाबा जंक्शन पर कार्रवाई नहीं की गई है जबकि व्यापारियों को उजाड़ा गया है। शहर में चर्चा है कि जब पूर्व निगमायुक्त ने उक्त ढाबे को तुड़वा दिया था तो फिर अधिकारियों को पुन: बनता यह निर्माण क्यों नहीं दिखाई दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!