Edited By Deepak Paul, Updated: 10 Feb, 2019 02:54 PM
अब बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज से होकर मुसाफिरों को राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन तक जाने का रास्ता साफ हो गया है। इस ब्रिज के बनने के बाद से इसे आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। अब यात्री मेट्रो स्टेशन से सीधे फरीदाबाद के लिए मेट्रो...
फरीदाबाद(ब्यूरो): अब बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज से होकर मुसाफिरों को राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन तक जाने का रास्ता साफ हो गया है। इस ब्रिज के बनने के बाद से इसे आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। अब यात्री मेट्रो स्टेशन से सीधे फरीदाबाद के लिए मेट्रो पकड़ सकेंगे। वहीं जिन यात्रियों को ट्रेन से सफर करना होता है वह भी अब फु टओवर ब्रिज के जरिए सीधा बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन तक जा सकेगे।
इसका सर्वाधिक लाभ महिला, बच्चें और बुर्जुग यात्रियों के साथ-साथ युवाओं को भी मिलेगा। डीएमआरसी के पीआरओ हिमांशु की माने तो यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू कर दी है। अब ट्रेन व मेट्रो यात्रियों को हाईवे क्रॉस करने की जरूरत नहीं है, वे फु ट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल करते हुए बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में उतर सकेंगे। अभी तक लोगों को हाईवे पार रेलवे स्टेशन के लिए जाना होता था। फु टओवर ब्रिज की इस व्यवस्था से जहां यात्रियों की सुरक्षा भी रहेगी, वहीं बस, मेट्रो या फि र रेल से अपने गंतव्य तक जा सकेगा।