आयुक्त के निरीक्षण में कई कर्मचारी मिले नदारद

Edited By Deepak Paul, Updated: 23 Mar, 2019 11:09 AM

many employees were not found in the inspection of the commissioner

होली के अवकाश के बाद शुक्रवार को भी कई कर्मचारी कार्यालय से गायब मिले। जिससे लोगों को परेशानी का सामना...

फरीदाबाद (दीपक पांडेय): होली के अवकाश के बाद शुक्रवार को भी कई कर्मचारी कार्यालय से गायब मिले। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 90 फीसदी लोग सुबह दस बजे तक अपनी सीट से नदारद रहे। संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान ने शुक्रवार साढ़े नौ बजे नगर निगम कार्यालयों का निरीक्षण किया तो चपरासियों को छोड़कर अधिकतर अधिकारी और उनका स्टाफ सीट पर नहीं मिला।निरीक्षण की रिपोर्ट सरकार को भेजने का दावा कर रहे संयुक्त आयुक्त ने बताया कि अधिकतर कर्मचारियों ने उनसे देर से आने के लिए माफी मांग ली है।

आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सभी सरकारी अधिकारी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचना अनिवार्य होता है। होली की छुट्टी के बाद शुक्रवार को नगर निगम खुला तो लेकिन दस बजे तक अधिकतर अधिकारी और कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं पहुुंचे। संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान सुबह नौ बजे अपने कार्यालय पहुंचे तो उनके कंप्यूटर ऑपरेटर ही सीट से नदारद थे। इस पर उन्होंने सभी शाखाओं के कार्यालय का निरीक्षण शुरू कर दिया। 

सुबह साढ़े नौ बजे शुरू किए गए निरीक्षण में मुख्य अभियंता डीआर भास्कर और उनका पूरा स्टाफ गायब था। स्थापना शाखा अधिकारी और उनके मातहत भी अपनी कुर्सी पर नहीं मिले। टैक्सेशन कार्यालय में चपरासी और इक्का दुक्का कर्मचारी नजर आए। आईटी शाखा, नगर योजना में अधिक तर की कुर्सी खाली थी। अभियांत्रिकी शाखा, तोडफ़ोड़ शाखा में कोई भी कार्यकारी अभियंता, एसडीओ और कनिष्ठ अभियंता सभी नदारद थे। लेखा शाखा के कार्यालय में भी इक्का दुक्का कर्मचारी ही मिले। लोन शाखा में सभी कर्मचारी अपनी कुर्सियों पर मुस्तैद थे। टैक्सेशन डिपार्टमेंट में भी कई कर्मचारी गायब थे, टैक्सेशन शाखा प्रभारी की कुर्सी भी खाली मिली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!