उद्योगनगरी से यमुना को कितना खतरा, चलेगा पता

Edited By Deepak Paul, Updated: 19 Mar, 2019 11:29 AM

how much danger will be run from udyanagari to yamuna will know

शहर से निकलने वाला पानी यमुना के पानी को किस हद तक दूषित कर रहा है, इसका पता लगाने के लिए प्रदूषण...

फरीदाबाद (ब्यूरो): शहर से निकलने वाला पानी यमुना के पानी को किस हद तक दूषित कर रहा है, इसका पता लगाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यमुना के पानी व बुढय़िा नाले से पानी के सैंपल भरने का काम किया है। सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि फरीदाबाद से यमुना के पानी को कितना नुकसान पहुंचाया जा रहा है।बुढिय़ा नाले के माध्यम से यमुना में जाता है गंदा पानी विदित रहे कि यमुना नदी फरीदाबाद के कई गांवों के पास से होकर गुजर रही है।

शहर भर के निकलने वाला गंदा पानी बुढिय़ा नाले के माध्यम से यमुना नदी में डाला जाता है। शहर के अधिकतर सीवर ट्रीटमेंट प्लांटों का पानी व बारिश का पानी बुढिय़ा नाले में जाता है और बुढिय़ा नाले से यह पानी यमुना में पहुंचता है। बुढिय़ा नाले का पानी यमुना के पानी को कितना दूषित कर रहा है, यह जानने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सोमवार को सैंपल लिए हैं। विभाग की तरफ से तीन सैंपल भरवाए गए हैं। एक सैंपल दिल्ली से आ रहे यमुना के पानी का लिया गया है, दूसरा सैंपल बुढिय़ा नाले के पानी का लिया गया है और तीसरा सैंपल यमुना में उस जगह के आगे से लिया गया है, जहां पर बुढिय़ा नाला यमुना में मिल रहा है। तीनों सैंपलों की जांच के लिए लैब भेजा गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!