Edited By Deepak Paul, Updated: 07 Sep, 2018 01:09 PM
रिश्ता तय होने के बाद मंगेतर लड़की को मिलने के लिए एक निजी होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने व बाद में दहेज की मांग करते हुए शादी करने से इंकार करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला पुलिस थाना...
पलवल(ब्यूरो): रिश्ता तय होने के बाद मंगेतर लड़की को मिलने के लिए एक निजी होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने व बाद में दहेज की मांग करते हुए शादी करने से इंकार करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला पुलिस थाना प्रभारी कमला देवी के अनुसार एक पीड़ित लडकी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी दिल्ली की निरंकारी कालोनी निवासी तरुण के साथ तय हुई थी।
शादी तय होने के कुछ दिन बाद तरुण ने फोन कर उसे फरीदाबाद मिलने के लिए बुलाया और निजी होटल में ले गया। आरोप है कि तरुण ने उससे कहा रिश्त तय हो गया तो कुछ दिन बाद शादी भी हो जाएगी और पीड़िता को गुमराह कर उसके साथ संबंध बनाए। उसके कुछ दिन बाद जब पीड़िता के परिजनो ने शादी का समय तय करने की बात कही तो तरुण व उसके परिवार के सदस्य हिम्मत, चिराग, मीणा, हेमलता व सतीश दहेज की मांग की। पीड़िता के पिता ने जब उनकी मांग पूरी करने से इंकार किया तो उक्त लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।