महिला सरपंच व पति, ससुर के खिलाफ करोड़ों के गबन का आरोप, मामला दर्ज

Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Dec, 2018 12:12 PM

women sarpanch and husband accused of embezzlement of crores

गांव मुंढाल कलां की महिला सरपंच प्रियंका ने उसके पति देवेंद्र और ससुर सोरण पर गांव के लोगों ने करोड़ों रुपए के गबन का आरोप लगाया है। गांव के लोगों का आरोप है कि यह गबन उन्होंने गांव की बाबा दातना पीर मजार की जमीन की बोली के लिए आए पैसों का किया है।...

भिवानी(ब्यूरो): गांव मुंढाल कलां की महिला सरपंच प्रियंका ने उसके पति देवेंद्र और ससुर सोरण पर गांव के लोगों ने करोड़ों रुपए के गबन का आरोप लगाया है। गांव के लोगों का आरोप है कि यह गबन उन्होंने गांव की बाबा दातना पीर मजार की जमीन की बोली के लिए आए पैसों का किया है। पुलिस ने गांव के लोगों की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इस बारे में मुंढाल के लोगों ने एक शिकायत एस.पी. गंगाराम पूनिया को दी थी। उन्होंने बताया कि यह बोली सरपंच ग्राम पंचायत के मैम्बरान व एक गठित कमेटी द्वारा की जाती है और पिछले 2 साल 2016-2017, 2017-2018 में बोली वर्तमान सरपंच की अध्यक्षता में कमेटी द्वारा छोड़ी गई थी। इसमें 2016-2017 में बोली के रूप में 80 लाख 4 हजार व 2017-2018 में 1 करोड़ 40 लाख रुपए लगाई थी। हिसाब मांगने पर भी सरपंच ने उपरोक्त बोली व उसके व्यय का हिसाब ग्राम सभा में नहीं दिया।

शिकायत पर एस.पी. ने मामले की जांच आॢथक अपराध शाखा से करवाई तो लोगों की शिकायत सही मिली। इस पर एस.पी. ने उस जांच रिपोर्ट के आधार पर गांव की महिला सरपंच, उसके पति और उसके ससुर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करने के आदेश दिए। एस.पी. के आदेश पर सदर थाना पुलिस ने यह केस दर्ज कर लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!