हमें किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं : दिग्विजय

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 12 Nov, 2018 03:07 PM

we do not need anyone s mediation

जींद में 17 नवम्बर को होने वाली बैठक का निमंत्रण देने के लिए रविवार को भिवानी की डी.सी. कालोनी में पहुंचे दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि अब लोकदली एक ओर होंगे तो पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ....

भिवानी(मोटू): जींद में 17 नवम्बर को होने वाली बैठक का निमंत्रण देने के लिए रविवार को भिवानी की डी.सी. कालोनी में पहुंचे दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि अब लोकदली एक ओर होंगे तो पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ खाना खाने वाले एक तरफ होंगे। भिवानी पहुंचे युवा नेता दिग्विजय चौटाला ने पार्टी व परिवार में बढ़े विवाद पर बड़ा बयान दिया। दिग्विजय चौटाला ने पंजाब के पूर्व सी.एम. प्रकाश सिंह बादल की मध्यस्थता पर बादल का सम्मान तो किया पर कहा कि अब हमें मध्यस्थता की जरूरत नहीं।

 साथ ही अनिल विज पर कटाक्ष करते हुए चुटकी ली और कहा कि वह सी.एम. की कुर्सी की खिंचतान में रहते हैं और जहां जाते हैं वहां किसी का घर नहीं बसने देते। बता दें कि इनैलो पार्टी व परिवार में मतभेद बढऩे के बाद अजय सिंह चौटाला 17 नवम्बर को जींद में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कर व प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग लेंगे। इस सम्मेलन को कामयाब करने के लिए दिग्विजय चौटाला ने भिवानी में अपने अनेक समर्थकों को यहां जलपान कर निमंत्रण दिया। इस दौरान वह मीडिया से भी रू-ब-रू हुए और इशारों ही इशारों में अपने चाचा अभय चौटाला पर कई आरोप लगाए।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने सबसे पहले स्पष्ट किया कि 17 नवम्बर को जींद में रैली नहीं बल्कि कार्यकर्ता सम्मेलन व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक है। उन्होंने अभय चौटाला द्वारा भाई के बुलाते ही जाने के सवाल पर कहा कि पारिवारिक बातें अलग और राजनीतिक बातें अलग होती हैं। दिग्विजय चौटाला के इस विवाद के बाद कार्यकर्ताओं में मायूसी जरूर आई है पर अब लोकदली एक तरफ हो जाएंगे और पार्टी को तोडऩे व भूपेंद्र हुड्डा के साथ खाना-खाने वाले एक तरफ। पंजाब के पूर्व सी.एम. प्रकाश बादल द्वारा मध्यस्थता पर उन्होंने कहा कि देवीलाल के जाने के बाद प्रकाश सिंह बादल उनके परिवार के सबसे बड़े सदस्य हैं और उनका सम्मान है, लेकिन अब हमें मध्यस्थता नहीं, बेगैरत लोगों से पीछा छुङ़वाना है। 

वहीं दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस नेता रणदीप सुर्जेवाला द्वारा इनैलो में सत्ता व सम्पत्ति की लड़ाई के बयान पर पलटवार किया और कहा कि सुर्जेवाला अपनी कांग्रेस देखें जिसमें 16 उम्मीदवार हैं और पार्टी प्रमुख राहुल गांधी हंसी के पात्र हैं। क्योंकि अनील विज हमेशा सी.एम. की कुर्सी की खींचतान में लगे रहते हैं और जहां जाते हैं वहां किसी का घर नहीं बसने देते। साथ ही दिग्विजय चौटाला ने कल चंडीगढ़ में आयोजित पी.सी. में विस में सवाल ना उठाने के सवाल का समर्थन किया और कहा कि हमेशा विधानसभा में जनहित के मुद्दे नहीं उठे। 

उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनावों के लिए इनसो ने संघर्ष किया और नेता प्रतिपक्ष ने विस में इस मुद्दे को उठाने की बात भी कही थी लेकिन 3 दिन के सत्र में इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जान-बूझकर कुछ लोगों ने सांसद दुष्यंत की देश में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए निकालने का काम किया है।

 


   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!