SBI बैंक के ATM से निकले 500 के 3 नकली नोट

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 14 Apr, 2018 04:48 PM

sbi bank atm

नया बस स्टैंड स्थित एस.बी.आई. ए एटी एम मशीन से नकली नोट निकलने पर रोडवेज कर्मचारी के होश उड़ गए। ए.टी.एम. से से नकली नोट निकलने की बात सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में कर्मचारी ने इसकी सूचना घंटाघर स्थित एस.बी.आई. बैंक की मुख्य शाखा...

भिवानी(ब्यूरो): नया बस स्टैंड स्थित एस.बी.आई. ए एटी एम मशीन से नकली नोट निकलने पर रोडवेज कर्मचारी के होश उड़ गए। ए.टी.एम. से से नकली नोट निकलने की बात सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में कर्मचारी ने इसकी सूचना घंटाघर स्थित एस.बी.आई. बैंक की मुख्य शाखा पहुंचकर बैंक अधिकारियों दी। बैंक अधिकारियों ने आनन-फानन में कर्मचारी के नकली करंसी के बदले असली करंसी थमा दी और मामले को रफा-दफा करने की बात कही। कर्मचारी असली करंसी लेकर बैंक  से बाहर आ गया।

हरियाणा रोडवेज तोशाम सब-डिपो के बस चालक ईश्वर सिंह ने नया बस स्टैंड भिवानी स्थित एस.बी.आई. बैंक के ए.टी.एम. से सैलरी अकाऊंट के ए.टी.एम. कार्ड के जरिए 20 हजार रुपए निकलवाए। पैसे निकलवाने के बाद ईश्वर ने उन्हें संभाला तो उनमें 500 का एक नोट नकली निकला। ए.टी.एम. से निकले 500 के नकली नोट की सूचना उसने बस स्टैंड पर मौजूद रोडवेज के अन्य कर्मचारियों की दी तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे ए.टी.एम. से 20 हजार रुपए और निकालने की बात कही तो ईश्वर ने दूसरी बार ए.टी.एम. से 20 हजार रुपए और निकाले। 20 हजार निकालने के बाद उन्हें चैक  किया तो इस बार उनमें 500-500 के 2 नोट नकली निकलेे। 

कर्मचारी पहुंचा एस.बी.आई. बैंक
रोडवेज कर्मचारी ईश्वर ने बताया कि वह 500 के 3 नकली नोट व ए.टी.एम. की रशीद लेकर घंटाघर स्थित एस.बी.आई. बैंक पहुंचा और बैंंक अधिकारियों को आपबीती सुनाई तो बैंक अधिकारियों ने तुरंत उससे नकली नोट लिए और 500 के 3 नोट असली थमा दिए।

इस बारे मे घंटाघर स्थित एस.बी.आई. के चीफ मैनेजर संजय ने बताया कि उनके बैंक में 100 फीसदी करंसी असली है। एस.बी.आई. के ए.टी.एम. से कोई नकली नोट नहीं निकला है। उन्होंने बताया कि बैंक ने कोई नोट नहीं बदला है। उन्होंने बताया कि अगर इस प्रकार की कोई बात हुई है तो पीड़ित बैंक में शिकायत दे। इसकी जांच करवाई जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!