Edited By Updated: 08 Dec, 2015 02:29 PM
भिवानी में हुई 35 लाख की लूट के मामले में भिवानी व्यापार मंडल की बैठक हुई। बैठक में शहर के विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए।
भिवानी (मलिक): भिवानी में हुई 35 लाख की लूट के मामले में भिवानी व्यापार मंडल की बैठक हुई। बैठक में शहर के विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए। संगठनों के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
व्यापार मंडल की हुई बैठक में जनस्वास्थ्य मंत्री घनशाम सराफ भी पहुंचे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनको मांग पत्र सौंपा और मामले की जांच के लिए कर्त्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को लगाने की बात कही।