घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म

Edited By Deepak Paul, Updated: 22 Jan, 2019 12:11 PM

rape of woman by entering the house

लोहारू थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ राजस्थान के गागड़वास निवासी दिनेश नामक युवक ने रात को घर में घुसकर दुष्कर्म कर दिया। इस दौरान महिला ने विरोध किया तो युवक ने उसकी पिटाई करते हुए धमकी देते हुए...

भिवानी (ब्यूरो): लोहारू थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ राजस्थान के गागड़वास निवासी दिनेश नामक युवक ने रात को घर में घुसकर दुष्कर्म कर दिया। इस दौरान महिला ने विरोध किया तो युवक ने उसकी पिटाई करते हुए धमकी देते हुए कहा कि अगर इस बारे में कहीं शिकायत की तो वह उसे और उसके परिवार को गोलियों से मार देगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 

इस बारे में महिला ने बताया कि दिनेश की बहन उसके मायके में पड़ोस में ब्याही हुई है। इस कारण दिनेश का उनके मायके में आना जाना था और इसी कारण वह उसे जानती है। महिला ने बताया कि रात करीब 11 बजे दिनेश उसकी ससुराल में उनके घर में घुस आया। उस समय परिवार के अन्य सदस्य अलग कमरों में सोए हुए थे तो वह अकेली अपने कमरे में सोई थी। इस पर दिनेश उसके कमरे में घुस गया और उसने कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। 

धमकी देकर हो गया था फरार 

महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो दिनेश ने उसकी पिटाई करते हुए उसका मुंह दबोच लिया और कहा कि अगर उसने इस बारे में कहीं शिकायत की तो वह उसे और उसके परिवारवालों को जान से मार देगा। बाद में दिनेश वहां से फरार हो गया। इस पर उसने इसकी जानकारी अपने ससुर को दी तो वे सुबह उसे लेकर लोहारू थाने पहुंचे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 

पहले मांग चुका था माफी 

इस बारे में महिला के ससुर ने बताया कि उक्त आरोपी पहले भी उसकी पुत्रवधू के मोबाइल पर अश्लील बातें करता था। इस पर उन्होंने इसकी शिकायत बहल थाने में दी तो वहां उसने उनसे माफी मांगते हुए कहा कि वह भविष्य में कभी उनकी पुत्रवधू से बात तो क्या उसकी ओर आंख उठाकर भी नहीं देखेगा। मगर रात को वह जबरन उनके घर में घुस गया और उसकी पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दे गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!