Edited By Updated: 24 Feb, 2016 09:55 AM
हरियाणा में हिंसा प्रभावित भिवानी शहर में आज कर्फ्यू में सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक ढील दी गई। इसकी जानकारी उपायुक्त पंकज ने दी।
भिवानी (अशोक भारद्वाज): हरियाणा में हिंसा प्रभावित भिवानी शहर में आज कर्फ्यू में सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक ढील दी गई। इसकी जानकारी उपायुक्त पंकज ने दी। हालांकि स्कूल और कॉलेज आज भी जिले में बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि हरियाणा में हालात सामान्य होने लगे हैं फिर भी सेना अभी वहां तैनात है। गत मंगलवार को भी जिले में कर्फ्यू में ढील दी गई थी।