Edited By Rakhi Yadav, Updated: 10 Aug, 2018 10:30 AM
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने आज हरियाणा राजभवन में जाने-माने कवि व लेखक डा. सरूप सैलानी के प्रबंध काव्य ‘भगीरथी’ का विमोचन किया। यह प्रबंध काव्य भारतीय संस्कृति के पौराणिक...
चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने आज हरियाणा राजभवन में जाने-माने कवि व लेखक डा. सरूप सैलानी के प्रबंध काव्य ‘भगीरथी’ का विमोचन किया। यह प्रबंध काव्य भारतीय संस्कृति के पौराणिक आख्यान गंगावतरण की काव्यात्मक प्रस्तुति है। इसमें मां गंगा के जन्म से पूर्व की स्थिति, जन्म, गंगावतरण के लिए भगीरथ की तपस्या, गंगावतरण, गंगा की महिमा का वर्णन करते हुए कवि ने वर्तमान युग में मां गंगा की हालत पर ङ्क्षचता व्यक्त की है। कवि ने मानवमात्र को मां गंगा की शुद्धता को बनाए रखने के लिए गंगा को प्रदूषित न करने का संदेश भी दिया है।