Edited By Updated: 02 Mar, 2016 08:43 PM
चरखी दादरी में 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसके बुआ के लड़के और उसके साथी 15 दिन से कर
भिवानी, (अशोक भारद्वाज) : चरखी दादरी में 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसके बुआ के लड़के और उसके साथी 15 दिन से कर रहे थे सामूहिक दुष्कर्म। यह लड़की जो अपनी बुआ के घर आई हुई थी। उसने अपनी बुआ के लड़के पर ही रेप का आरोप लगाया है।
यह लड़की अनाथ है। मां-बाप न होने के कारण वह अपनी बुआ के घर रहने आई थी। इस मामले में उसने दो-तीन और लड़कों पर भी रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की का भिवानी के सामान्य हॉस्पिटल में करवाया मेडिकल करवाया है।
इस मामले में पुलिस तफ्तीश कर रही है। अस्पताल में पीड़ित लड़की के साथ आई महिला पुलिस अधिकारी प्रवीण ने बताया कि यह मामला चरखी दादरी का है। पीड़ित लड़की ने बताया है कि लगातार 15 दिनों से उसके साथ उसकी बुआ का लड़का व उसके अन्य साथी साथ रेप कर रहे।
उसने बताया कि स्कूल में चक्कर आने लगे तब यह मामला उजागर हुआ। महिला अधिकारी के अनुसार दोषियों की तलाश की जा रही है।