Edited By kamal, Updated: 22 Apr, 2019 09:17 AM
जजपा नेता एवं इनसो के राष्ट्रीयध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने रविवार को हिसार लोकसभा क्षेत्र के बवानीखेड़ा में विभिन्न गांवों का दौरा...
भिवानी(पंकेस): जजपा नेता एवं इनसो के राष्ट्रीयध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने रविवार को हिसार लोकसभा क्षेत्र के बवानीखेड़ा में विभिन्न गांवों का दौरा किया।क्षेत्र के गांव रोहनात,पपोसा, जीताखेडी, सिकंदरपुर, दुर्जनपूर, अलखपुरा, सिवाना, खेड़ी दौलतपुर व गांव सिवाडा में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान एवं भाईचारे को बचाने के लिए भाजपा को हराना बहुत जरूरी है। दिग्विजय ने कहा कि जब दिल्ली में किसानों को मुआवजे के लिए 20 हजार प्रति एकड़ दिया जाता है तो फिर हरियाणा मे यह क्यों नहीं लागू हो सकता।
जिस दिन दुष्यंत चंडीगढ़ की कुर्सी पर बैठेंगे, तभी कानून बना कर किसान के हित का यह फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश का संविधान ही खतरे में है। भाजपा विधायक और सांसद दबंगई से आए दिन संविधान को बदलने की बात करते हैं और प्रधानमंत्री चुप रहते हैं। कांग्रेस के पिछले घोटालों को जनता आज भी याद करके कांप जाती है।