मंदी, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस

Edited By Isha, Updated: 20 Nov, 2019 10:06 AM

congress on the road against recession inflation and unemployment

देश में आर्थिक मंदी, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ दादरी में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने पूर्व विधायक मेजर नृपेंद्र सांगवान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ.......

भिवानी (पंकेस) : देश में आर्थिक मंदी, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ दादरी में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने पूर्व विधायक मेजर नृपेंद्र सांगवान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकत्र्ता रोज गार्डन में एकत्रित हुए और प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उनको याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

पूर्व विधायक मेजर नृपेंद्र सांगवान ने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए नियुक्त एस.पी.जी. हटाने के निर्देश दिए हैं, मोदी सरकार ने राजनीतिक द्वेष व व्यक्तिगत प्रतिशोध के चलते यह निर्णय लिया है। चाहे आजादी का आंदोलन हो या आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई हो, नेहरू व गांधी परिवार ने देश के लिए कुर्बानी दी है। इन परिवारों की एस.पी.जी. सुरक्षा हटाने का निर्णय बहुत गलत है। 

मेजर नृपेंद्र सांगवान ने कहा कि मोदी सरकार पूरी तरफ से विफल हो चुकी है। जिसके चलते कांग्रेस को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। देश में महंगाई चरम पर है, जिसके चलते आम जनता परेशान है। जिस स्तर से महंगाई बढ़ी है और बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है, प्रदेश का शिक्षित युवा वर्ग रोजगार की तलाश में सड़कों पर धक्के खा रहा है, जिसके खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतर कर विरोध कर रही है। 

मेजर सांगवान ने कहा कि मंदी और तालाबंदी भाजपा सरकार की पहचान बन गए हैं। बेरोजगारी 45 साल में सर्वाधिक है और तेजी से बढ़ रही है। सैंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकोनॉमी के अनुसार बेरोजगारी की दर अगस्त, 2019 में बढ़कर 8.19 प्रतिशत हो गई, जो पिछले 72 साल में सबसे अधिक है। इंटरनैशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार दुनिया में बेरोजगारी की दर 4.95 प्रतिशत है। 

मेजर सांगवान ने कहा कि आज से ही प्रत्येक कार्यकत्र्ता कांग्रेसी की मजबूती के लिए काम करे। हमें बूथ स्तर पर काम करने की जरूरत है। सरकार की नाकामियों को आम जनता तक पहुंचाना हम सबका फर्ज है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!