Edited By Rakhi Yadav, Updated: 21 Aug, 2018 11:30 AM
जिले में इस समय भाजपा का ग्राफ कुछ डाऊन होता जा रहा है। अगर हालात यही रहे तो इस समय भिवानी और दादरी जिले की 3 सीटों पर काबिज भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में एक भी सीट बचानी ....
भिवानी(विशेष): जिले में इस समय भाजपा का ग्राफ कुछ डाऊन होता जा रहा है। अगर हालात यही रहे तो इस समय भिवानी और दादरी जिले की 3 सीटों पर काबिज भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में एक भी सीट बचानी मुश्किल हो जाएगी। दूसरी ओर इन दोनों ही जिलों में भाजपा और कांग्रेस अपना ग्राफ बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। यहां बता दें कि 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भिवानी और दादरी जिले की भिवानी, बाढड़ा और बवानीखेड़ा सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं दादरी और लोहारू की सीटों पर इनैलो उम्मीदवार तो तोशाम विधानसभा से कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने जीत हासिल की थी।