Edited By Punjab Kesari, Updated: 14 Jan, 2018 01:15 PM
भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता राजकुमार धनखड़ ने कहा कि कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़ किसानों के सच्चे हितैषी हैं। उनके प्रयासों से आज हरियाणा प्रदेश का नाम कृषि नीति में देशभर में नम्बर 1 पर है। यह बात राजकुमार धनखड़ अपने डी.सी कालोनी स्थित कार्यालय...
भिवानी(ब्यूरो):भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता राजकुमार धनखड़ ने कहा कि कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़ किसानों के सच्चे हितैषी हैं। उनके प्रयासों से आज हरियाणा प्रदेश का नाम कृषि नीति में देशभर में नम्बर 1 पर है। यह बात राजकुमार धनखड़ अपने डी.सी कालोनी स्थित कार्यालय में लोगों से रू-ब-रू होते हुए कही। उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा में भाजपा सरकार के शासनकाल में किसान खुशहाल नजर आ रहा है।
किसानों को कृषिमंत्री ओम प्रकाश धनखड़ के प्रयासों से विभाग में किसानों के लिए अनेक जनकल्याणकारी नीतियां मिल रही हैं। इस अवसर पर महाबीर सिंह, जगबीर सिंह, विनोद कुमार, अमित वाल्मीकि, धीरज, मुकेश, सुमित कुमार, प्रदीप सिंह, पी.एस. शर्मा, अजय कुमार व मोहित सिंह आदि मौजूद थे।