राज्यमंत्री नायब सैनी ने किया जंज घर की ऐतिहासिक इमारत के हाल का उद्घाटन

Edited By Deepak Paul, Updated: 15 Jul, 2018 05:46 PM

state minister naib saini did the recent inauguration of the historic building

श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने जंज घर नारायणगढ़ में नवनिर्मित हाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जंज घर सोसायटी को 21 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिसमें 11 लाख रुपए राज्य मंत्री अपने कोटे से तथा 10 लाख रुपए की राशि...

नारायणगढ़(उमा/धर्मवीर): श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने जंज घर नारायणगढ़ में नवनिर्मित हाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जंज घर सोसायटी को 21 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिसमें 11 लाख रुपए राज्य मंत्री अपने कोटे से तथा 10 लाख रुपए की राशि नगरपालिका द्वारा दी जाएगी। नायब सैनी ने कहा कि ऐसे भवनों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को मिलता है। उन्होंने कहा कि धर्मशालाएं व ऐसे भवन लोगों को आपस में जोडऩे का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ मजबूत हो रही है। वह चाहे गांव बड़ागढ़ में बन रहा राजकीय कन्या कालेज हो या नागरिक अस्पताल को 100 बैड करवाना, नारायणगढ़ से अम्बाला मार्ग पर एक-एक अतिरिक्त पुलों का निर्माण, गांव धनाना व भूरेवाला में पी.एच.सी. तथा शहजादपुर में सी.एच.सी. के नए भवन के लिए जगह उपलब्ध करवाना, शहर के चारों ओर फोरलेन व सौंदर्यीकरण एवं स्ट्रीट लाइट गलियों एवं नालों का निर्माण आदि शामिल है

उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना में देश के 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपए तक सालाना की इलाज की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य अशोक साहनी, राज्य मंत्री के राजनीतिक सचिव सोहन सिंह, जंज घर सोसायटी प्रधान जसबीर सिंह भाटिया एवं समस्त कमेटी सदस्य, पार्षद प्रीतपाल कौर, पार्षद पति राजू मक्कड़, धर्मवीर भसीन, बलजीत जग्गी, मार्कीट कमेटी वाइस चेयरमैन ओमप्रकाश चानना, पूर्व चेयरपर्सन जगदीप कौर, मा. रामरिनंजन, रामकुमार धीमान, धर्मपाल गोंदी, पवन आहूजा, मंजीत सिंह, दौलत राम गंभीर, जसबीर सिंह खुराना, देवेन्द्र सिंह अधिवक्ता, सुखवंत सिंह, दया राम गोंदी, रमन जग्गी, अशोक आर्य, भीष्म बुद्धिराजा, सरपंच यूनियन प्रधान जसविन्द्र बख्तुआ, मीडिया प्रभारी संजीव सैनी, पार्षद भीमसैन गैरा, मंजू कौशिक, जयप्रकाश, परविन्द्र कौर, पूर्व पार्षद अनिता चौधरी, विजय अवल, सतनाम सिंह भाटिया, जसबीर खुराना, गुरप्रीत सिंह, शंटी गम्भीर, अधिवक्ता कुलदीप सैनी, कुलवंत सिंह, कुलदीप सिंह, गुरजंट सिंह, विनोद सहोता, शक्ति शर्मा, विनय कंवर, गुरविन्द्र सिंह बेदी, फरिन्द्र गुलियानी, गुरमैल सिंह पंजैटो, मा. शिवप्रकाश, नीरज अग्रवाल, कमलकांत, कस्तूरी कोहली, अजय भसीन, विनोद भसीन, अमन तलवार, अमन चंडोक, गगन उपवेजा, उमेश अदलखा, राम नारायण डांग, दिलबाग बनौदी, कृष्ण धारी, अनिल शर्मा, लोकेश अग्रवाल सहित काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे। 
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!