ठेकेदार को हर माह 1.26 करोड़ की पेमैंट, फिर भी लग रहे कूड़े के ढेर

Edited By kamal, Updated: 22 May, 2019 08:33 AM

payment of rs 1 26 crore per month to the contractor

स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज ने सफ ाई व्यवस्था का रहस्यघोटन करते हुए बताया कि नगर में सफ ाई व्यवस्था बहुत...

अम्बाला छावनी(जतिन): स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज ने सफाई व्यवस्था का रहस्यघोटन करते हुए बताया कि नगर में सफाई व्यवस्था बहुत बुरी तरह से चरमराई हुई है। सफाई व्यवस्था को लेकर बहुत शिकायतें मिल रही थी, जिससे अंदेशा हुआ कि जितने कर्मचारियों का ठेका है। ठेकेदार ने उतने कर्मचारी नहीं लगाए हुए हैं। विज ने डी.सी. अम्बाला को सफाई कर्मचारियों की गिनती करवाने के लिए कहा, जब डी.सी. अम्बाला ने गिनती करवाई तो सच्चाई उजागर हुई कि सफाई ठेकेदार द्वारा दिखाए कर्मी पूरे नहीं मिले।

जब टैंडर की शर्ते दिखाने को कहा तो टैंडर की शर्तें देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि टैंडर में सफाई कर्मियों की गिनती की कोई शर्त ही नहीं है। केवल सेनेटरी इंस्पेक्टर से संतुष्टि के हस्ताक्षर करने पर ठेकेदार को नगर निगम द्वारा 1 करोड़ 26 लाख की पेमैंट कर दी जाती है। विज ने कहा कि इस महाघोटाले में अधिकारी, कर्मचारी और नेता की मिलीभगत हो सकती हैं। यह जांच में सामने आ जाएगा।
 
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नगर निगम अम्बाला में सफाई घोटाला होने का अंदेशा जताते हुए डी.सी. अम्बाला शरणदीप कौर बराड़ को उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। वह इसे देख रही हैं कि किसने टैंडर की शर्ते बनाई, किसने टैंडर खोले, किस प्रकार से टैंडर आबंटित किए गए। विज ने कहा कि इस घोटाले की सही जांच होने पर बड़ी मछलियों पर गाज गिरनी तय है। 

गंदा व बदबूदार पानी पी रहे निर्मल विहारवासी
अम्बाला छावनी (हरिंद्र): निर्मल विहार में पिछले कुछ दिनों से गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग को शिकायत देने के बाद भी पानी को स्वच्छ करने की कोशिश नहीं की जा रही। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनके मोहल्ले में लोग बीमार हो रहे हैं। अगर जल्द ही हालात न सुधरे तो वह विभागीय दफ्तर पर मटका तोड़ प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। निर्मल विहार निवासी भाजपा के शीर्ष युवा नेता टीम अनुराग ठाकुर से जुड़े सदस्य आकाश गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से निर्मल विहार सोसायटी के लोगों को मानसिक व शारीरिक प्रताडऩा झेलनी पड़ रही है।

जनस्वास्थ्य विभाग की ढीली कार्यशैली के कारण। उन्होंने बताया कि उनकी सोसायटी के लोगों को गंदे व बदबूदार पानी की बड़ी समस्या से जूझना पड़ रहा है। अब तो पानी से कीड़े-मकौड़े भी निकलना शुरू हो गए हैं। पानी के आने का कोई समय नहीं है। जब भी मोटर चलाओ, तब ही गंदा पानी आता है। इस कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। दर्जनों बार विभागीय दफ्तर में इसकी जानकारी दी गई लेकिन किसी ने भी समस्या निदान के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!