Selfie लेने के बाद अंबाला रेलवे स्टेशन पर जालंधर की लड़कियों ने निगला जहर (Pics)

Edited By Updated: 09 Sep, 2016 03:15 PM

haryana selfie ambala railway station police

हरियाणा के अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन पर आज सुबह तीन लड़कियों द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है।

अंबाला: हरियाणा के अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन पर आज सुबह तीन लड़कियों द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों लड़कियां जालंधर कैंट की रहने वाली बताई जा रही है। ये तीनों लड़कियां नाबालिग हैं और वहां तीनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। 

 

चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह का कहना है कि पुलिस को स्टेशन पर 3 लड़कियों के द्वारा कुछ खा लेने के बाद बेहोश हो जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तीनों लड़कियों को सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जो नाबालिग हैं। इनमें दो लड़कियों की उम्र 14 साल है, जबकि एक की 16 साल है। इन तीनों लड़कियों की पहचान जालंधर कैंट पंजाब में थामिया पार्क इलाके में रहने वाले 3 अलग-अलग फौजी परिवार से संबंधित बताई जा रही है। 

 

सवाल ये उठता है कि जालंधर की रहने वाली लड़कियां अंबाला कैसे पहुंची। फिलहाल छानबीन के दौरान लड़कियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जिनके आने के बाद ही आगे की कोई जानकारी मिल सकेगी, वहीं लड़कियां अभी बेहोशी की हालत में हैं। स्टेशन पर मौजूद प्रत्यदर्शियों का कहना है कि सुबह करीब 7 बजे ये तीनों स्टेशन पर सेल्फी ले रही थी, लेकिन कुछ ही देर बाद तीनों को कुछ खाते देखा गया और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, तीनों एक-एक करके जमीन पर गिर गई। अस्पताल ले जाने पर पता चला है कि तीनों ने हल्का जहर खाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!