Edited By Deepak Paul, Updated: 12 Jul, 2018 12:12 PM
बुधवार को बलदेव नगर फ्लाईओवर पर कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहाबाद विजय कालोनी निवासी रमेश चंद्र जोकि डेराबस्सी में एक निजी कंपनी में काम करता था। रोजाना की तरह गत दिवस भी वह बाइक पर...
अम्बाला शहर(बलविंद्र): बुधवार को बलदेव नगर फ्लाईओवर पर कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहाबाद विजय कालोनी निवासी रमेश चंद्र जोकि डेराबस्सी में एक निजी कंपनी में काम करता था। रोजाना की तरह गत दिवस भी वह बाइक पर ड्यूटी जा रहा था। इस दौरान पीछे से आई रही एक कार के चालक ने अपनी कार तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सिर पर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक पंकज की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।