बरसात से आई तापमान में गिरावट, धान के खेत पानी से लबालब भरे

Edited By Isha, Updated: 16 Jul, 2019 10:39 AM

due to rain fed temperature paddy fields filled with water

क्षेत्र में रात से हो रही बरसात से जहां मौसम में गिरावट आई वही धान के खेतों में पानी भर गया। दरअसल, शनिवार की रात व रविवार सारे दिन बरसात होने पर मौसम में गिरावट आने से चीपचिपी गर्मी से

नारायणगढ़, (धर्मवीर): क्षेत्र में रात से हो रही बरसात से जहां मौसम में गिरावट आई वही धान के खेतों में पानी भर गया। दरअसल, शनिवार की रात व रविवार सारे दिन बरसात होने पर मौसम में गिरावट आने से चीपचिपी गर्मी से लोगो को राहत मिली है। यहां तक कि लोगों के कूलर व एस.सी. भी बंद हो गए हैं। वहीं किसानों की धान की फसल के लिए बरसाती पानी एक संजीवनी बूटी की तरह काम कर रहा है। 

रविवार को सारा दिन हुई बरसात से जहां खेत पानी से लबालब भर गए है। इससे किसान को धान व घास की फसल को फायदा मिलेगा। कई ऐसे भी किसान थे जो पानी की कमी से धान की पौध लगा रहा है, वहीं सब्जी उगाने वाले किसानों को बरसात का नुक्सान भी उठाना पड़ा। शहर में बरसात अधिक होने पर नालो की निकासी न होने पर सड़कों पर बरसाती पानी घुमता रहा। यहा तक गंदगी भी बाजारो में फैल गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!