Edited By Deepak Paul, Updated: 12 Jan, 2019 01:04 PM
गांव गरनाला के पूर्व सरपंच द्वारा पंचायती फंड की करीब 6 लाख 23 हजार 429 रुपए की राशि हड़पने (दुरुपयोग)को लेकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी द्वारा बीते वर्ष सी.एम. विंडो में दी व मामले की जांच विजीलैंस से करवाने की मांग की है। दरअसल पूर्व सरपंच की...
अम्बाला शहर(बलविंद्र): गांव गरनाला के पूर्व सरपंच द्वारा पंचायती फंड की करीब 6 लाख 23 हजार 429 रुपए की राशि हड़पने (दुरुपयोग)को लेकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी द्वारा बीते वर्ष सी.एम. विंडो में दी व मामले की जांच विजीलैंस से करवाने की मांग की है। दरअसल पूर्व सरपंच की शिकायत बीते वर्ष सी.एम. विंडो में दी थी। इस दौरान मामले में उक्त गांव गरनाला के पूर्व सरपंच गुरुदेव सिंह व उनके बेटे बहादुर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। विंडो शिकायत उपमंडल अधिकारी गुणवत्ता एवं चौकसी सैल पंचायती राज परिमंडल को प्राप्त हुई।
जिसमें जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अम्बाला द्वारा बाद में पूर्व सरपंच को राशि जमा करवाने हेतु कई नोटिस भी जारी किए गए। बावजूद इसके पूर्व सरपंच ने उक्त राशि जमा नहीं करवाई, जिस कारण आरोपी पूर्व सरपंच के खिलाफ उचित कारवाई की जाए। पुलिस ने विभागीय अधिकारियों की शिकायत पर पूर्व सरपंच व उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।