Edited By Deepak Paul, Updated: 17 Feb, 2019 10:48 AM
कश्मीर के अवंतीपोरा (पुलवामा) में सी.आर.पी.एफ. जवानों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में 17 फरवरी को भाजपा द्वारा प्रदेश में जिला स्तर पर धरना एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएंगी। इसमें देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले जवानों को नमन किया जाएगा।
चंडीगढ़(ब्यूरो): कश्मीर के अवंतीपोरा (पुलवामा) में सी.आर.पी.एफ. जवानों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में 17 फरवरी को भाजपा द्वारा प्रदेश में जिला स्तर पर धरना एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएंगी। इसमें देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले जवानों को नमन किया जाएगा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि जिला स्तर पर होने वाली इस सभा में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लिया जाएगा और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।