महिला थाने का आज उद्घाटन करेंगे अनिल विज

Edited By Updated: 28 Aug, 2015 09:58 AM

article

महिलाओं की सुरक्षा और महिलाओं पर होने वाले जुर्म पर काबू पाने के लिए आज से महिला थाने खुलेंगे और इसकी कमान महिला पुलिसकर्मियों के हाथ में होगी।

अंबाला (कमल मिड्ढा): महिलाओं की सुरक्षा और महिलाओं पर होने वाले जुर्म पर काबू पाने के लिए आज से महिला थाने खुलेंगे और इसकी कमान महिला पुलिसकर्मियों के हाथ में होगी। अब तक सांझ ढलने के बाद महिलाएं व लड़कियां पुलिस थानों में आने से गुरेज करती थी लेकिन अब वो दिन लदने वाले हैं, जब आधी रात को भी महिला पुलिस गश्त लगाएगी तो अकसर छेड़खानी या महिलाओं के साथ घटित होने वाली दूसरी अपराधिक घटनाओं में कमी आना स्वाभाविक है।

इसके अलावा जब महिला पुलिस कर्मियों ने 24 घंटे की ड्यूटी को चैलेंज के तौर पर ठान लिया है, तब बात सोने पर सुहागे जैसी बन जाती है। अंबाला शहर पुलिस लाइन में खुलने वाले महिला थाने की जानकारी देते हुए डी.सी.पी. अंबाला ने बताया कि  महिला थाना बनाने की यह योजना मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक द्वारा तैयार की गई है।

डी.सी.पी. ने बताया कि महिलाओं से संबंधित सभी मामलों की सुनवाई इस महिला थाना में होगी। डी.सी.पी. की माने तो इसके जरिये महिलाएं आसानी से अपनी बात पुलिस के सामने रख पाएंगी। अंबाला में खुलने जा रहे महिला थाने का उद्घाटन सूबे के एक्शन मैन अनिल विज करेंगे। उद्घाटन से पहले कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने महिला पुलिस थानों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि हरियाणा पहला ऐसा प्रदेश है जहां महिला थाने खोले जा रहे हैं। विज ने महिला थानों को लेकर साफ़ तौर पर  कहा कि अगर जरूरत पड़ेगी तो जी.आर.पी. में भी महिला थाने खोले जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!