डम्पर की टक्कर से एक साथ खड़े 3 वाहन भिड़े

Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Dec, 2017 12:55 PM

three vehicles standing together from the dump rump

एन.एच. 73-ए पर शेरपुर मोड़ के नजदीक तेज रफ्तार डम्पर चालक ने हाईवे किनारे खड़े वाहन को टक्कर मार दी जिसके बाद एक-एक करके 3 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक वाहन के पलटने से 2 लोग चपेट में आ गए। जिनमें से एक की मौत हो गई। जबकि 6 घायल हो गए। घायलों को उपचार...

यमुनानगर(ब्यूरो):एन.एच. 73-ए पर शेरपुर मोड़ के नजदीक तेज रफ्तार डम्पर चालक ने हाईवे किनारे खड़े वाहन को टक्कर मार दी जिसके बाद एक-एक करके 3 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक वाहन के पलटने से 2 लोग चपेट में आ गए। जिनमें से एक की मौत हो गई। जबकि 6 घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिनमें से एक को पी.जी.आई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। टक्कर मारने के बाद डम्पर चालक फरार हो गया। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के चलते डम्पर को पकड़ लिया गया है।

आए थे भंडारे में शामिल होने
गांव चुहड़पुर निवासी सुक्कड़ के रिश्तेदार यमुनानगर के जोगिंद्र नगर में रहते हैं। बृहस्पतिवार को जोगिंद्र नगर में भंडारा था। इसके लिए इसके लिए सुक्कड़ के परिवार के अलावा उनके गांव के लोगों को भी इसमें शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था। जबकि कुछ रिश्तेदार उत्तराखंड के हरिद्वार के गांव बहादराबाद से भी भंडारे में शामिल होने के लिए आने वाले थे। बहादराबाद के रिश्तेदार सुबह चुहड़पुर में पहुंच गए। 35 से ज्यादा लोग 2 टाटा एस व एक इंडिगो गाड़ी में थे।

 तीनों गाडिय़ां जब जगाधरी रोड पर शेरपुर गांव के मोड़ पर पहुंचे तो एक महिला ने उल्टी आने की बात कही। इसलिए उन्होंने तीनों गाडिय़ां हाईवे किनारे रोक ली। इंडिगो गाड़ी दोनों टाटा एस के बीच में खड़ी थी। महिला जब गाड़ी से उतरकर उल्टी करने लगी तो बाकी के लोग भी गाडिय़ों से नीचे उतर गए। तभी खिजराबाद की तरफ से एक ट्रक आया। अनियंत्रित ट्रक ने सबसे पीछे खड़े टाटा एस को टक्कर मार दी। इससे टाटा एस इंडिगो व आगे खड़ी दूसरी टाटा एस से टकरा गया। टक्कर लगने से सबसे पीछे खड़ी टाटा एस पलट गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!