सेल्समैन-कम-पूर्व सिक्योरिटी ऑफिसर की हत्या

Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Dec, 2017 04:25 PM

salesman cum former security officer murdered

फर्कपुर थाना के ससौली ठेके पर 3 आरोपियों ने सेल्समैन-कम-पूर्व सिक्योरिटी ऑफिसर की हत्या कर दी। वारदात सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। फर्कपुर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बिश्नोई का कहना है कि सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व...

यमुनानगर(सतीश): फर्कपुर थाना के ससौली ठेके पर 3 आरोपियों ने सेल्समैन-कम-पूर्व सिक्योरिटी ऑफिसर की हत्या कर दी। वारदात सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। फर्कपुर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बिश्नोई का कहना है कि सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व लूट का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार विष्णु नगर बख्शी मोहल्ला के महेश बख्शी (64) पंजाब पुलिस में थे। यहां से वे इस्जैक में सिक्योरिटी ऑफिसर की नौकरी करने लगे। रिटायरमैंट से करीब 10 साल से वे अलग-अलग ठेकों पर नौकरी कर रहे थे। इन दिनों वह ससौली में मेघ सिंह राणा के ठेके पर काम कर रहे थे। वह रात को घर नहीं आए और सोमवार सुबह परिवार को उनकी हत्या की जानकारी मिली। महेश के बेटे विकास ने बताया कि उन्होंने कबाड़ी की दुकान पर लगे सी.सी.टी.वी. की फुटेज देखी जिसके अनुसार यह घटना रात करीब सवा 10 बजे की है। फुटेज में बाइक पर 3 लोग आते हैं। 

2 ठेके के अंदर जाते हैं। मारपीट करते हैं। एक लोई वाला भी दिखाई दे रहा है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि हथियार से वार किया जा रहा है। फोन और पैसे भी छीनते आरोपी भी इस फुटेज में कैद हुए हैं। विकास का कहना है कि उन्होंने ठेका इंचार्ज को कई कॉल किए लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। सुबह 6 बजे उनके फोन करने पर इंचार्ज  ने कहा कि उसके पिता सिविल अस्पताल में हैं। जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसके पिता की सांस थम चुकी थी। वहीं, ठेका इंचार्ज देवदत्त जोशी का कहना है कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली उन्होंने महेश का घर ढूंढना शुरू किया। सुबह जैसे ही उन्हें घर का पता चला उन्होंने तुरंत इतलाह कर दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!