लूट, डकैती, हत्या के प्रयास व चोरी का मास्टर माइंड 4 साथियों सहित गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Aug, 2017 05:25 PM

mind arrested with 4 associates

लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, चोरी व मारपीट करने वाले मास्टर माइंड को सी.आई.ए.-टू ने 4 सा

यमुनानगर: लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, चोरी व मारपीट करने वाले मास्टर माइंड को सी.आई.ए.-टू ने 4 साथियों सहित गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने 7 वारदात करनी कबूली है। इनमें थाना शहर यमुनानगर में चार मामले, जठलाना का एक, दामला और खेड़ी लक्खा सिंह का एक-एक मामले का खुलासा हुआ है। शाखा के इंचार्ज इंस्पैक्टर संदीप कुमार के मुताबिक यह बड़ी कामयाबी है। पुलिस को लंबे समय से मास्टर माइंड अलाहर के अंशुल उर्फ खन्ना की तलाश थी। उसके 3 अन्य साथी अलाहर के सन्नी, अलाहर के जितेन्द्र व बटहेड़ी के सुशील को भी गिरफ्तार किया गया है।  

14 युवाओं को ले गया अपराध की दुनिया में 
इंस्पैक्टर संदीप ने बताया कि अंशुल उर्फ खन्ना की वजह से उसके इलाके के 14 से अधिक युवाओं को अपराध की दुनिया में ले जा चुका है। वह हर बार नए साथियों की तलाश में रहता था। मैनेजर से लूट और लालद्वारा के लूट में अंशुल ने 12 युवाओं की मदद ली थी। इनमें से अधिकतर जेल में जा चुके हैं। इसके अलावा अन्य मामलों में 2 और युवा इसके साथ शामिल थे। आरोपी का चाचा सेठा भी कई मामलों का आरोपी है जो इन दिनों जेल में बंद है।  

हमीदा हैड पर चलाई थी गोली
आरोपी खन्ना ने माना है कि उसने हमीदा हैड पर सोयब के ऊपर गोली चलाई थी। ट्रांसपोर्ट नगर में शाम को चाकू मारा था। इस मामले में वह कोर्ट से भगौड़ा करार है। इसी तरह माडल टाऊन से विजय राणा की बाइक चोरी की थी। लालद्वारा के नजदीक राजस्थान के राकेश व प्रवीन से 2 लाख 35 हजार लूटे थे। ये चारों मामले थाना शहर यमुनानगर में दर्ज है। नोटबंदी के समय जयपुर के को-आप्रेटिव बैंक के मैनेजर संजय कुमार से 23 हजार रुपए छीने थे। दामला में एक कार चोरी की थी। खेड़ी लक्खा सिंह में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। इसके अलावा उस पर पूर्व में तीन अन्य मामले दर्ज हैं।  

खुल सकते हैं और मामले
मामले के जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 3 दिन का रिमांड मांगा गया है। रिमांड के दौरान इन द्वारा लूटे गए पैसे या अन्य सामान की रिकवरी करनी है। कुछ वारदातों में इन्होंने हथियार का इस्तेमाल किया था वह भी बरामद करना बाकी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कुछ और मामले में खुल सकते हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!