'इनैलो ने पिछड़े व गरीबों को राज्यसभा में भेजने का काम किया'

Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Sep, 2017 03:45 PM

inld has sent the backward and the poor to the rajya sabha

प्रदेश के पूर्व डी.जी.पी. एवं इनैलो नेता महेन्द्र सिंह मलिक ने कहा कि प्रदेश में बुजुर्गों के मान-सम्मान के लिए बुढ़ापा पैंशन चौ. देवी लाल ने अपने शासनकाल में शुरू की थी।

रादौर(मलिक):प्रदेश के पूर्व डी.जी.पी. एवं इनैलो नेता महेन्द्र सिंह मलिक ने कहा कि प्रदेश में बुजुर्गों के मान-सम्मान के लिए बुढ़ापा पैंशन चौ. देवी लाल ने अपने शासनकाल में शुरू की थी। उन्होंने कहा कि चौ. देवी लाल किसानों व गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने कहा कि जननायक चौ. देवी लाल के जन्मदिवस को हर साल इनैलो त्यौहार की तरह मनाती है और कहा कि जन्मदिवस पर भिवानी में आयोजित होने वाले रैली भीड़ की दृष्टि से ऐतिहासिक होगी।

पूर्व डी.जी.पी. मलिक रादौर क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चौ. देवी लाल के जन्मदिवस पर 25 सितम्बर को भिवानी में आयोजित होने वाली रैली को लेकर प्रदेश की जनता में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि पिछड़े व गरीबों को राज्यसभा, लोकसभा व विधानसभा में भेजने का श्रेय इनैलो को जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज हर वर्ग के लोग दुखी एवं परेशान है। इस अवसर पर पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, जाहिद खान, इनैलो के हल्का प्रधान राजकुमार बुबका, इनैलो के जिला प्रधान दलमीरा राम सैनी व सुरेन्द्र टोपरा भी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!