Edited By Updated: 21 May, 2016 03:43 PM
लगातार पड़ रही भीष्ण गर्मी के कारण लोगों के खून में भी उबाल आने लगा है।
यमुनानगर (सुमिर ओबरॉय): लगातार पड़ रही भीष्ण गर्मी के कारण लोगों के खून में भी उबाल आने लगा है। यहीं कारण है कि जगाधरी के भारत सेवक नगर में अपने पौते के साथ गली में घूम रहे एक बुर्जुग की उसके पड़ोसी ने सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, भारत सेवक नगर निवासी अमरजीत सिंह रात के समय लाइट चली जाने पर अपने पौते के साथ गली में घूम रहा था। उस समय उनका पौता मोबाइल की लाइट जलाकर गली में घूम रहा था। उसी दौरान पड़ोसी गौरव ने उन पर जानबूझकर लाइट जलाने की बात कहते हुए बच्चे को मारने की धमकी दी। इस पर अमरजीत अपने पौते के साथ वापिस लौटने लगा तो गौरव ने पीछे से उनके सिर पर डंडा मार दिया, जिसके बाद वह उन्हें शहर के निजी अस्पताल में ले गए। वहां से उसे पी.जी.आई रैफर कर दिया। पी.जी.आई ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
जांच अधिकारी राजीव कुमार के अनुसार उन्हें अस्पताल से सूचना मिली थी कि कोई झगड़े का केस आया है। वहां पहुंचने पर उन्होंने घायल अमरजीत के बेटे के बयान पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।