पंचायत का तुगलकी फरमान, खेतों में जाने से दलितों को रोका (Pics)

Edited By Updated: 29 Sep, 2016 01:21 PM

haryana sc farmer panchayat tughluquid farman yamunanagar

यमुनानगर के गांव साबापुर में पौने 2 माह पहले हुआ विवाद फिर से गर्मा गया है। अनुसूचित जाति के लोगों ने पुलिस को दी शिकायत

यमुनानगर (सुरिंदर मेहता): यमुनानगर के गांव साबापुर में पौने 2 माह पहले हुआ विवाद फिर से गर्मा गया है। अनुसूचित जाति के लोगों ने पुलिस को दी शिकायत में गांव के किसानों द्वारा तुगलकी फरमान जारी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने किसानों पर उन्हें खेतों में जाने से मना करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। 

 

दरअसल यमुनानगर के गांव साबापुर में करीब पौने 2 माह पहले गांव साबापुर में एक किसान व अनुसूचित जाति के परिवार के बीच विवाद हो गया था। किसान ने जहां अनुसूचित जाति के परिवार पर खेत से चारा चोरी करने का आरोप व इस परिवार के युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था वहीं महिला ने किसान के बेटे पर छेड़छाड़ करने व जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच के बाद महिला के बयान पर किसान के बेटे पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। तभी से इनमें तलखी चल रही थी। कुछ दिन पहले पुलिस ने किसान के बेटे को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद फिर मामला गर्मा गया।

 

गांव के किसानों ने कहा है कि गत दिवस गांव किसानों की पंचायत हुई। जिसके बाद मुनियादी करवा उन्हें खेतों में न घुसने की जानकारी दी गई। उन्होंने अनुसूचित जाति के परिवार पर खेत से चारा चोरी करने का आरोप लगाया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!