Edited By Updated: 22 Oct, 2016 05:56 PM
यमुनानगर में दिन प्रतिदिन अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। अपराधी जहां बेखौफ होकर घूम रहे है।
यमुनानगर (हरिंदर सिंह): यमुनानगर में दिन प्रतिदिन अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। अपराधी जहां बेखौफ होकर घूम रहे है। वहीं, आम नागरिक खौफ के साए में जीने को मजबूर है।
दरअसल, यमुनानगर के सेक्ट्रेट के बिलकुल सामने नेशनल हाईवे-73 पर बाइक सवार 2 युवकों ने एक उद्योगपति के बेटे की हत्या करने का कोशिश की। जगाधरी सिविल लाइन के रहने वाले उद्योगपति का बेटा गगन उर्फ मोंटू वरुणा कार पर अपने पिता को लेने जगाधरी से यमुनानगर जा रहा था, जैसे ही वह सेक्ट्रेट के सामने पहुंचा। बाइक पर सवार 2 युवक उसके पास से निकले और उस पर गोली चला दी। फिर फरार हो गए। बाइक सवार युवकों द्वारा चलाई गई गोली कार का शीशा तोड़कर आगे निकल गई। गनीमत यह रही कि कार ड्राइवर मोंटू बच गया।
सेक्ट्रेट के सामने गोली चलने की सुचना मिलते ही सिटी जगाधरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना का जायजा लिया। थाना प्रभारी सुनील ने बताया कि उन्हें गोली चलने की जानकारी मिली है और जांच की जा रही है।