हमें मैं व तुमको हम की भावना में बदलना होगा : सोलंकी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Jun, 2017 04:20 PM

haryana chandigarh captain singh solanki manohar lal khattar

हरियाणा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष राज्य स्तरीय आयोजन समिति का गठन किया है जिसकी पहली बैठक आज यहां हरियाणा राजभवन

चंडीगढ़(ब्यूरो):हरियाणा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष राज्य स्तरीय आयोजन समिति का गठन किया है जिसकी पहली बैठक आज यहां हरियाणा राजभवन में आयोजित की गई।  समिति के संरक्षक व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि हरियाणा अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय का विचार अपनाकर देश का अद्वितीय राज्य बन सकता है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने अपने स्वर्ण जयंती वर्ष का बोध वाक्य ‘हरियाणा एक- हरियाणवी एक’ दिया है जो महामना के राष्ट्रवाद की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमें मैं और तुमको हम की भावना में बदलना होगा तभी हम वर्तमान समय की आतंकवाद, भ्रष्टाचार, भेदभाव, अहिंसा आदि सब समस्याओं को समाप्त कर सकते हैं। इस दौरान समिति के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन की ग्रंथमाला पर प्रकाशित 2000 पुस्तकें राज्य के पुस्तकालयों में भेजी गई हैं, ताकि लोग सही मायने में उनके दार्शनिक सिद्धांतों का अध्ययन कर सकें।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक के रूप में तथा जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया । 

मुख्यमंत्री ने स्मरण करवाया कि जब पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने अपना एकमात्र लोकसभा चुनाव जनसंघ से लड़ा था परंतु वे चुनाव हार गए थे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के समय उनके नाम के आगे पंडित लगा दिया गया तो उन्होंने इसका कारण पूछा तो बताया गया कि ब्राह्मण वोटों को आकर्षित करने के लिए पार्टी ने ऐसा किया है परंतु वे इससे सहमत नहीं थे। जब चुनाव हारने के बाद भाव विश्लेषण किया गया तो उनसे पूछा गया आप चुनाव हार गए तो पंडित दीन दयाल उपाध्याय का कहना था कि वे चुनाव हार गए परंतु उनके विचार चुनाव नहीं हारे। 

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष राज्य स्तरीय आयोजन समिति के सदस्य सचिव डा. के.के. खंडेलवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन वृत्तांत पर प्रकाश डाला और 25 सितम्बर तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27 कार्यक्रम पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम से किए जाने हैं। इस अवसर पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!