दिनदहाड़े चोरों ने बंद घर को लूटा, लाखों की चोरी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Nov, 2017 04:26 PM

day old thieves looted the house  millions of theft

जम्मू कालोनी की गली नं. 6 में चोरों ने एक खाली घर को दिन-दिहाड़े अपना निशाना बना लिया। उत्तराखंड वैष्णो ढाबा के मालिक विनोद चंद्र किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। उनकी पत्नी प्रभा देवी व 2 बेटे दुकान पर चले गए थे और घर को ताला लगा गए।जब 3 बजे उनका...

जगाधरी वर्कशाप(गोपाल):जम्मू कालोनी की गली नं. 6 में चोरों ने एक खाली घर को दिन-दिहाड़े अपना निशाना बना लिया। उत्तराखंड वैष्णो ढाबा के मालिक विनोद चंद्र किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। उनकी पत्नी प्रभा देवी व 2 बेटे दुकान पर चले गए थे और घर को ताला लगा गए।जब 3 बजे उनका एक बेटा भास्कर किसी काम से घर गया तब देखा कि मेन गेट खुला पड़ा था। जब अंदर जाकर देखा तब सभी कमरों के ताले टूटे पड़े थे।

मकान के अंदर घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था व पेटी भी खुली पड़ी थी। चोरों ने सारे घर को तसल्ली से खंगाला हुआ था। यह सब देखकर भास्कर के पैरो तले से जमीन खिसक गई। घटना की सूचना गांधी नगर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। विनोद चंद की पत्नी प्रभा देवी ने पुलिस को बताया कि चोर मंगल सूत्र, 3 जोड़ी पायल, चांदी की चुटकियां व अन्य सामान साथ उठा ले गए। प्रभा ने बताया कि चोर कितना कैश चुरा ले गए हैं, यह उनके पति के आने पर ही पता चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!