Edited By Updated: 30 Jul, 2015 12:31 PM
करनाल रेंज के आई.जी. ने अपने ही विभाग पर नकेल कसने की घोषणा कर दी है। गत बुधवार को जिला पुलिस, ओम सेवा संस्थान, आर.टी.ए. द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा के एक कार्यक्रम में आई.जी. हनीफ कुरैशी
यमुनानगर (त्यागी): करनाल रेंज के आई.जी. ने अपने ही विभाग पर नकेल कसने की घोषणा कर दी है। गत बुधवार को जिला पुलिस, ओम सेवा संस्थान, आर.टी.ए. द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा के एक कार्यक्रम में आई.जी. हनीफ कुरैशी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। कुरैशी ने कहा कि जब तक पुलिस अपने आप में सुधार नहीं लाएगी तब तक आम नागरिक भी नहीं सुधरेंगे।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले जिले के पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों के लिए यह जरूरी किया जाता है कि वे बिना हैल्मेट के नहीं चलेंगे और जो भी अधिकारी व कर्मचारी बिना हैल्मेट के दोपहिया वाहन चलाता पाया गया उसके खिलाफ वही कार्रवाई होगी जो आम आदमी के खिलाफ होती है।