हरियाणा में प्रदर्शित नहीं होने दी जाएगी पद्मावती : विज

Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Nov, 2017 10:22 AM

padmavati will not be allowed to appear in haryana  vij

स्वास्थ्य व खेलमंत्री मंत्री अनिल विज ने कहा कि कभी भी मनोरंजन के लिए इतिहास से तोड़-मरोड़ नहीं करनी चाहिए। पद्मावती फिल्म लाखों लोगों की भावनाओं से जुड़ी है। आने वाली पीढ़ी को ये गलत संदेश नहीं जाना चाहिए। यह एक प्रकार की साजिश है हिन्दुस्तान की...

चंडीगढ़(धरणी):स्वास्थ्य व खेलमंत्री मंत्री अनिल विज ने कहा कि कभी भी मनोरंजन के लिए इतिहास से तोड़-मरोड़ नहीं करनी चाहिए। पद्मावती फिल्म लाखों लोगों की भावनाओं से जुड़ी है। आने वाली पीढ़ी को ये गलत संदेश नहीं जाना चाहिए। यह एक प्रकार की साजिश है हिन्दुस्तान की जनता को बहकाने की। ऐसी साजिश को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। जब तक इस फिल्म को ठीक नहीं किया जाएगा। तब तक इसे हरियाणा में प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों के मुआवजे के लिए लिखी चिट्ठी के लिए उनकी हां में हां मिलायी।

पराली मामले में विज ने कहा कि हरियाणा व पंजाब पूरे देश को धान खिलाते हैं। हम इस समस्या का हल कर रहे हैं और दिल्ली रोज शोर मचाता है तो उसे भी इसमें हिस्सा देना चाहिए। रैयान इंटरनैशनल स्कूल में हुए प्रद्युम्न हत्याकांड में हरियाणा पुलिस कंडक्टर को दोषी बताए जाने की थ्योरी को सी.बी.आई. ने सिरे से नकार दिया है, इसके बाद पुलिस की जांच पर सवाल खड़े हुए हैं। इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अभी जांच चल रही है। सी.बी.आई. ने किसी को  दोषी नहीं निकाला है। हमारी पुलिस ने किसी को कैसे दोषी ठहरा दिया।

किसी निर्दोष को दोषी ठहराना बड़ा अपराध है। दिल्ली में प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए दोबारा से ऑड-ईवन फार्मूला लागू किया है। इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के बारे में कुछ भी कहना जायज नहीं है। क्योंकि वे संतुलित दिमाग के आदमी नहीं हैं। विज ने कहा कि यह केवल हरियाणा की समस्या नहीं है। चावल का एक भी दाना दिल्ली पैदा नहीं करता और खाता दिल्ली भी है। यह सामूहिक समस्या है। इसका हल सामूहिक तौर पर करना चाहिए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!